Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब सरकार की बस सेवा अब दिल्ली एयरपोर्ट तक होगी, मंत्री बोले- किफायती दरों पर कराएंगे सफर

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर अब पंजाब से दिल्ली तक बस सेवा में सहूलियत होगी। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पंजाब सरकार की बस सेवा जल्द ही दोबारा शुरू की जाएगी। लाल ने बताया कि इस संबंध में दोनों सरकारों के मुख्यमंत्रियों की बातचीत हो चुकी है। इसके मद्देनजर परिवहन विभागों के सचिव स्तर की बैठक भी की गई है।

Punjab government bus service to Delhi airport will start soon

परिवहन मंत्री ने कहा कि, अब दोनों प्रदेशों में आप की सरकार है, लिहाजा दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पंजाब सरकार की बस सेवा में ​अब कोई रुकावट नहीं होगी। मंत्री ने कहा कि, दिल्ली हवाई अड्डे तक पंजाब की बसें अलग-अलग शहरों से शुरू होने से यात्रियों को किफायती दरों पर सफर मुहैया करवाया जाएगा। बता दें कि, परिवहन सचिव की दिल्ली के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद बस सेवा शुरू होने का निर्णय लिया गया है।

Punjab government bus service to Delhi airport will start soon

पिछले दिनों पंजाब के नए मुख्यमंत्री भवगंत मान के साथ हुई बैठक में परिवहन मंत्री ने इस मुद्दे के बारे में अवगत करवाया था। जहां उन्होंने कहा था कि, ​पंजाब की सरकारी बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जल्द जाने लगेंगी। और, लोगों को सफर किफायती दरों पर मुहैया करवाया जाएगा। दिल्ली से पंजाब के कुछ नगरों तक फ्लाइट सेवा भी संचालित होनी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+