वरिष्ठ अधिवक्ता APS देओल पंजाब के महाधिवक्ता नियुक्त

चंडीगढ़, 27 सितंबर: पंजाब के नए एजी के नाम पर सोमवार को मुहर लग गई है। पंजाब सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता अमर प्रीत सिंह देओल को पंजाब का महाधिवक्ता नियुक्त किया है। दरअसल, महाधिवक्ता के लिए एपीएस देओल के नाम की सिफारिश कई दिन पहले ही की गई थी, लेकिन सरकार और संगठन के बीच लंबी मंत्रणा के बाद आखिरकार सोमवार को उनके फाइनल कर दिया गया है।

Punjab government

अतुल नंदा की जगह अब एपीएस देओल

बता दें कि पंजाब सरकार में चल रही खींचतान के बाद अचानक सीएम पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सीएम की कुर्सी चरणजीत सिंह चन्नी संभाल रहे हैं। ऐसे में हाल ही में पंजाब कैबिनेट के विस्तार के बाद अब सोमवार को पंजाब का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इससे पहले इस पद पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के करीबी और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल नंदा थे।

APS Deol

साल 2017 में आया था चर्चाओं में नाम

हालांकि इससे पहले साल 2017 में भी एपीएस देओल का नाम उस वक्त चर्चाओं में आया था, जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार नई-नई बनी थी, लेकिन उनकी जगह अतुल नंदा को यह पद सौंपा गया था। वहीं अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद अतुल नंदा ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते यह पद 19 सितंबर से रिक्त था, जिसपर सोमवार को पंजाब सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एपीएस देओल को नियुक्त किया है।

10 नामों में देओल का नाम फाइनल

आपको बता दें कि इस पद के लिए पिछले करीब एक हफ्ते से कई नामों पर चर्चा की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक करीब दस नामों पर मंत्रणा की गई थी, लेकिन शनिवार को आखिरकार वरिष्ठ अधिवक्ता अमर प्रीत सिंह देओल को नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है, जिसके बाद उनके नाम की सिफारिश राज्यपाल को भेज दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+