Punjab Vision 2047: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किया ‘पंजाब विजन: 2047’ कॉन्क्लेव का शुभांरभ

Punjab Vision 2047' Conclave Inaugurated: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य की दशा और दिशा सुधारने के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। बीते दिन पंजाब यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड पंजाबी इंस्टीट्यूट 'पंजाब विजन: 2047' कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने 'पंजाब विजन: 2047' कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि देश 2047 के अपने विकास लक्ष्यों को तभी हासिल कर सकता है जब सभी राज्य विकास के रास्ते पर मिलकर चलेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार को सहकारी संघवाद (Cooperative Federalism) और संरचनात्मक सुधारों पर जोर देना चाहिए।

Adv Harpal Singh Cheema

उन्होंने GST के तहत राज्यों को होने वाले राजस्व नुकसान का जिक्र किया। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार को जीएसटी, कृषि, पर्यावरण और औद्योगिक नीतियों में सुधारों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। GST सिस्टम लागू होने के बाद राज्य के खरीद कर की जगह जीएसटी ले ली। जिसकी वजह से पंजाब को वार्षिक राजस्व में 5,000 से 7,000 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है।

'पंजाब विजन: 2047' कॉन्क्लेव की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की शिखर सम्मेलनों से राज्य के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए नीतियों का मसौदा तैयार करने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास नीति, पर्यटन नीति, जलीय पर्यटन नीति, जैव ईंधन नीति आदि सहित प्रयासों का भी उन्होंने उल्लेख किया, जिन्हें इन क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक नियामक ढांचा लाने के लिए लागू किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+