किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब के किसान सड़क पर, हाईवों को किया जाम
किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब के किसान सड़क पर, हाईवों को किया जाम
अमृतसर, 29 अगस्त: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर हरियाणा के करनाल जिले में 28 अगस्त को पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। करनाल में हुए किसानों पर लाठीचार्ज का असर अब पंजाब में भी देखने को मिला रहा है। रविवार 29 अगस्त को पंजाब के कई शहरों में किसानों ने दो घंटे के लिए नेशनल हाईवे जाम कर दिए। दरअसल, 32 किसान संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चे ने इसका फैसला लिया था। इसके चलते अमृतसर, जालंधर और लुधियाना समेत पूरे पंजाब में अलग-अलग जगहों पर आंदोलनकारी 2 बजे तक सड़कें जाम लगाए रहे।

किसानों ने अमृतसर के भंडारी ब्रिज पर दो घंटे तक सड़क जाम किया। वहीं, लुधियाना में किसानों ने एमबीडी मॉल के बाहर फिरोजपुर रोड पर जाम लगा दिया गया। पुलिस की ओर से कई जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। यहां सैकड़ों किसान सड़कों पर बैठे हुए थे। इसमें ज्यादातर महिलाएं भी शामिल रही। ज्यादातर किसान अपने ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन में पहुंचे। ऐसा ही हाल, जालंधर का भी है। जालंधर रोड पर लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी किसानों की तरफ से नारेबाजी की जा रही है। यहां पर भी पुलिस की तरफ से वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया।
Recommended Video
पुलिस किसानों को सड़कों से हटाने के लिए समझा रही है, लेकिन उनका कहना है कि हाईवे से नहीं हटेंगे। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। गौरतलब है कि दिल्ली में कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान पिछले कई महीनों से धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक तीनों कानूनों को रद नहीं किया जाता तब तक विरोध जारी रहेगा। दो बजे के बाद किसानों ने जाम हटा दिया।
क्यों करनाल में किसानों पर बरसे पुलिस के डंडे
बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी के कई बड़े नेता शनिवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्हें एक मीटिंग में शामिल होना था। सीएम समेत कई बीजेपी नेताओं का किसान संगठनों ने यहां विरोध किया। किसानों ने करनाल टोल प्लाजा पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। किसानों के इसी प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications