आप के CM उम्मीदवार पर बोले चन्नी- भगवंत मान अनपढ़ और शराबी हैं, ऐसे आदमी को पंजाब की कमान कैसे दे सकते हैं

बठिंडा। पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान में 3 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी दलों के नेता जोर-शोर से अपने प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान को निशाने पर लिया।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: CM Channi का Bhagwant Mann पर बड़ा हमला, बताया अनपढ़ और शराबी | वनइंडिया हिंदी
    Punjab Elections 2022: Chief Minister Charanjit Singh Channi in Bathinda, targets Bhagwant Mann, AAPs Punjab CM candidate

    चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "आम आदमी पार्टी के पंजाब सीएम उम्मीदवार, भगवंत मान जो हैं..वो एक शराबी और अनपढ़ आदमी हैं। उन्होंने तीन साल में 12वीं पास की। ऐसे व्यक्ति को हम पंजाब की कमान कैसे दे सकते हैं?"

    Punjab Elections 2022: Chief Minister Charanjit Singh Channi in Bathinda, targets Bhagwant Mann, AAPs Punjab CM candidate

    आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने यह बठिंडा में दिया। जहां वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। कल वह यूपी भी आए थे।

    Punjab Elections 2022: Chief Minister Charanjit Singh Channi in Bathinda, targets Bhagwant Mann, AAPs Punjab CM candidate

    केजरीवाल पर भी साधा निशाना
    पंजाब के मुख्यमंत्री और राज्य के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान से पहले केजरीवाल को भी निशाने पर लिया। चन्नी ने दावा किया कि, भगवंत मान को हराकर खुद केजरीवाल पंजाब का CM बनना चाहते हैं। चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की घोषणाओं को फेक कहा। साथ ही 'आप' के मुख्यमंत्री चेहरे व सांसद भगवंत मान को भी उनके द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को लेकर निशाने पर लिया।

    इसके पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस के एजेंडा का जिक्र किया। बता दें कि, उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने अपना एजेंडा जारी कर दिया। पार्टी की सरकार के प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए एजेंडे का खुलासा करते हुए, मुफ्त शिक्षा,सेहत,रोजी-रोटी और पक्की छत को सबसे अहम बताया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+