Punjab POLL :राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, CM संग खाया लंगर लेकिन साथ नहीं दिखे कुछ नेता
पंजाब चुनाव: कांग्रेस के 117 उम्मीदवारों के साथ आज पंजाब पहुंचे राहुल गांधी, धार्मिक स्थलों का करेंगे दौरा
चंडीगढ़, 27 जनवरी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार (28 जनवरी) को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर हैं। जिसके दौरान वह अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 117 उम्मीदवारों के साथ धार्मिक स्थलों का दौरा किया।अपने एक दिन के दौरे के दौरान राहुल गांधी सुबह करीब नौ बजे अमृतसर में 117 उम्मीदवारों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। इसके बाद राहुल गांधी अपने सभी 117 उम्मीदवारों के साथ सुबह करीब 10 बजे दुर्गियाना मंदिर और करीब 11 बजे भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर गए। इसके साथ ही राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी मत्था टेका और लंगर खाया।

हालांकि राहुल गांधी के इस दौरे का दौरान कई सांसद नहं दिखे। पंजाब के पांच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, जसबीर सिंह गिल, परनीत कौर, मोहम्मद सादिक - पार्टी नेता राहुल गांधी की अमृतसर बैठक से अनुपस्थित रहे हैं।
जानें राहुल गांधी के योजना के बारे में?
राहुल गांधी दोपहर करीब 12 बजे गांधी सड़क मार्ग से जालंधर पहुंचे हैं। जहां वे दोपहर करीब 3 बजे व्हाइट डायमंड, मीठापुर, जालंधर में वर्चुअल रैली "नवी सोच नवा पंजाब" को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर दिन का अपना पूरा कार्यक्रम साझा किया और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता राज्य में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
वजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को ट्वीट किया, "हमारे दूरदर्शी नेता राहुल गांधी जी 27 जनवरी को पंजाब का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पंजाब में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक है।"
इस महीने की शुरुआत में भारत के चुनाव आयोग द्वारा शारीरिक रैलियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद से राहुल गांधी की यह पंजाब के लिए पहली यात्रा है। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।












Click it and Unblock the Notifications