पंजाब चुनाव 2022: भाजपा से गठबंधन करेंगे पूर्व CM अमरिंदर, सीटों के बंटवारे पर क्या बोले?
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं रिटायर्ड कैप्टन अमरिंदर सिंह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद अमरिंदर ने हाल ही अपनी अलग पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई है, और अब वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब हो गए हैं। उन्होंने भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि, हमारे बीच सैद्धांतिक तौर पर फैसला हो चुका है, अब सीट एडजस्टमेंट करना है।

अमरिंदर सिंह ने पंजाब में 2022 के चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन के बारे में संवाददाता द्वारा पूछे जाने पर कहा, 'हम ढींढसा साहब की पार्टी (शिअद संयुक्त) के साथ भी सीट एडजस्टमेंट करेंगे। मैं दोनों पार्टियों से कहूंगा कि जो विजेता चुने जाएं, हमारे उन उम्मीदवारों का समर्थन करना चाहिए।' आगामी चुनावों में अपनी पार्टी के सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा, "हमारा उद्देश्य पंजाब विधानसभा चुनाव जीतना है और हमें विश्वास है कि ऐसा हम कर पाएंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि, नए नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के लिए सदस्यता अभियान 10 दिन पहले शुरू किया गया था। उन्होंने कहा, "जिले में एक कमेटी भी बनाई जा रही है, ताकि लोग हमारी पार्टी में शामिल हो सकें।" भाजपा को लेकर उनका यही कहना है कि, सैद्धांतिक रूप से, सीट समायोजन की घोषणा जल्द ही की जाएगी। सिंह ने कल कहा, 'इस बारे में सैद्धांतिक तौर पर फैसला हो चुका है, और अब सीट एडजस्टमेंट करना है।

ज्ञातव्य है कि, अमरिंदर सिंह ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ महीनों तक चली तकरार के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी और अपनी पार्टी बनाई। वहीं, भाजपा के लंबे समय से सहयोगी रहे शिअद ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर पिछले साल केंद्र में नडीए के नेतृत्व वाली सरकार से नाता तोड़ लिया था, जिन्हें अब निरस्त कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications