पंजाब: CM चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह के घर ED का छापा, इस मामले में आया नाम
चंडीगढ़, 18 जनवरी। पंजाब में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और इस बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को राज्य में विधानसभा चुनाव से महज एक महीने पहले अवैध रेत खनन कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पंजाब में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस मामले में भतीजे भूपिंदर सिंह हनी के मोहाली स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने पंजाब में 10 से 12 जगहों पर छापेमारी की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एजेंसी ने ये कार्रवाई की। बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी से विधानसभा चुनाव शुरू होंने वाले हैं और 10 मार्च को चार अन्य राज्यों के साथ पंजाब के परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर तैयारियों में व्यक्त कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर पर हुए इस ऐक्शन का असर उनकी छवि पर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: AAP नेता राघव चड्ढा का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, पंजाब में दलित वोट बैंक के लिए किया चन्नी का इस्तेमाल
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने बार-बार भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर ईडी, और सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने और अपने विरोधियों की आवाज को दबाने का आरोप लगाते रहे हैं। कुछ ऐसा ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी देखा गया था, जब सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सीबीआई ने एक्शन लिया था। वहीं, पिछले महीने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया था कि राज्य के सभी कांग्रेस विधायक रेत के अवैध व्यापार में लिप्त हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को व्यापार में शामिल विधायकों के बारे में सूचित किया था।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications