पंजाब के DGP वीके भावरा 2 महीने की छुट्टी पर, सरकार ने गौरव यादव को सौंपा उनका कार्यभार
चंडीगढ़। पंजाब के मौजूदा डीजीपी वीके भावरा 2 महीने की छुट्टी पर जा रहे हैं। इस अवधि में उनका कार्यभार सरकार ने गौरव यादव को सौंप दिया है। गौरव यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मूल निवासी हैं। वह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह अब तक पंजाब पुलिस में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

बेलापार गांव में गौरव यादव के चाचा आदित्य नारायण यादव बलई ने बताया कि गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं। इस समय वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर रह रहे हैं। बता दें कि, गौरव यादव बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी हैं। उनके नाम का ऐलान करते समय सूचना दी गई कि, गौरव यादव (एडीजीपी) को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बताया गया कि, गौरव यादव को पंजाब का कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया है।
केजरीवाल से रहीं नजदीकियां
कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किए गए गौरव यादव की दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से करीबी रही है। बताया जाता है कि, दोनों एक साथ ही 1992 में यूपीएससी की परीक्षा में बैठे थे। गौरव यादव ने आईपीएस की परीक्षा पास की थी, जबकि केजरीवाल आईआरएस के लिए चुने गए थे। एक और खास बात यह है कि, गौरव यादव पंजाब के पूर्व डीजीपी पीसी डोगरा के दामाद हैं। उनका कुछ और नेताओं से भी पुराना नाता है।












Click it and Unblock the Notifications