Amritsar Blast: डीजीपी बोले- अमृतसर ब्लास्ट केस का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Amritsar Blast: पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास हुए विस्फोट के बारे में डीजीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस विस्फोट का पर्दाफाश हो गया है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

amritsar

Amritsar Blast: पंजाब के अमृतसर में धमाकों की कथित साजिश रचने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन धमाकों का मकसद शांति को भंग करना था। विस्फोटक को पटाखों में इस्तेमाल किया गया। पंजाब पुलिस जल्द ही इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृतसर में लो इंटेसिटी के धमाके का पर्दाफाश हो गया है। 5 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर प्रदेश में हर हाल में शांति व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध है।

बता दें कि देर रात 12.30 बजे अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास धमाका हुआ था। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। अच्छी बात यह है कि इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ है।

सूत्रों के अनुसार जहां पर ब्लास्ट हुआ वहां पास में ही एक कमरे में दो पुरुष और एक महिला रह रही थी, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की है। इन तीनों से पुलिस ने विस्तार से पूछताछ की है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास ब्लास्ट के बाद अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल यहां नजर आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस ब्लास्ट में पोटैशियम क्लोरेट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह धमाका हुआ है।

इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि धमाके की तेज आवाज रात 12.15 से 12.30 बजे के बीच सुनाई दी है। इस बात की संभवना है कि यह दूसरा धमाका हो सकता है। हम इसकी जांच कर रहे हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

हमे कुछ टुकड़े बिल्डिंग के पीछे मिले हैं। अंधेरा होने की वजह से हम अभी तक पुष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+