पंजाब: भीड़ ने तय कर दिया आप उम्मीदवारों की जीत, मिल रही उत्साहजनक प्रतिक्रिया
Punjab News: लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। पंजबा के सभी 13 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होंगे। पंजाब में सातवें चरण यानी एक मई को मतदान होगा। इसको लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी धुआंधार प्रचार कर रही है।
पंजाब में अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) पूरी ताकत झोंक रही है। आप उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार को पूरे पंजाब में काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। श्री खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से आप उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब की जनता ने आप उम्मीदवारों को जिताना तय कर लिया
वहीं, श्री अमृतसर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। इन उम्मीदवारों को जनता का पूरा प्यार मिल रहा है। आप पंजाब ने कहा कि राजासांसी में आयोजित बैठकों में क्षेत्रवासियों की उमड़ी भीड़ ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब ने इन चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताना तय कर लिया है।
13 सीटों पर दर्ज करेंगे जीत
आप ने पंजाब में नया नारा देते हुए कहा कि यहां की जनता जेल का जवाब वोट से देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। पंजाब की जनता हमारे साथ है। जनता पंजाब में हुए विकास पर वोट करेगी।
यह भी पढ़ें- Roshan Lal Meena: 'राजस्थान में सरकारी नौकरी हासिल करनी है तो टीचर रोशन लाल मीणा से मिलो'












Click it and Unblock the Notifications