Roshan Lal Meena: 'राजस्थान में सरकारी नौकरी हासिल करनी है तो टीचर रोशन लाल मीणा से मिलो'
Roshan Lal Meena Teacher Rajasthan: मिलिए इनसे। ये हैं रोशन लाल मीणा। इनके बारे में चर्चित बात यह है कि अगर किसी को सरकारी नौकरी लगनी है तो रोशन लाल मीणा से मिलना चाहिए।
रोशन लाल मीणा राजस्थान ही नहीं बल्कि केंद्र में भी सरकार नौकरी दिलाने की गारंटी देते हैं। पांच लाख रुपए दो और चयन पक्का समझो। ये खुद डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में बैठता है।

साल 2017 से राजस्थान के दौसा में थर्ड ग्रेड टीचर के पद पर कार्यरत रोशन लाल मीणा को एसओजी ने बुधवार को अरेस्ट किया है। खुलासा हुआ कि मीणा डमी अभ्यर्थी बन स्टेट लेवल की 16 व केंद्र लेवल की 4 परीक्षाएं दे चुका है।
रोशन लाल मीणा न केवल शातिर है बल्कि पढ़ाई में होशियार भी है। खुद चार बार आरएएस मुख्य परीक्षा पास कर चुका है। इंटरव्यू में रह गया। सगे भाई समेत पांच रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी दिला भी चुका है। डमी परीक्षार्थी बनने के लिए रोशन लाल 5 लाख रुपए लेता था और चयन की गारंटी भी देता।
डीआईजी परिश देखमुख ने बताया कि रोशनलाल साल 2013 से डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दे रहा था। साल 2018 में अपने सगे भाई की जगह डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी और उसे राजस्थान पुलिस की आईबी यूनिट में नौकरी लगवा भी दिया। क्लर्क भर्ती परीक्षा 2018 में दूसरे भाई दिनेश का चयन करवाया।
रोशनलाल मीणा ने भाई ही नहीं बल्कि मनीष नाम के युवके के मामा महेश को भी इसी तरह से एलडीसी की नौकरी लगवा दी। भाई सागर को पटवारी बनवा दिया। आलम यह था कि जब एसओजी की टीम स्कूल पहुंची तो स्टाफ ने कहा कि सरकारी नौकरी पानी है तो टीचर रोशनलाल मीणा से मिलो।
डीआईजी योगेश दाधीच के अनुसार रोशनलाल मीणा फोटोशॉप एप की मदद से आधी खुद और आधी अभ्यर्थी की फोटो मिलाकर एक नई फोटो बनाकर उसे प्रवेश पत्र पर लगाता था ताकि दूसरे की जगह परीक्षा देते समय पकड़ा नहीं जाए।
परीक्षा केंद्र पर फोटो मिलान के दौरान फोटो पुरानी बताकर झांसा दे देता था। दूसरों की जगह डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देकर रोशन लाल मीणा ने एक करोड़ रुपए कमा लिए थे। साल 2018 में एसआई मनीषा मीणा के लिए परीक्षा व इंटरव्यू दिया था।












Click it and Unblock the Notifications