पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंजाब में कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जलालाबाद पुलिस ने उनके चंडीगढ़ स्थित निवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुखपाल सिंह को पुराने एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है। सुखपाल सिंह को जल्द ही जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वहीं सुखपाल सिंह खेहरा ने आरोप लगाया है कि वह लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, यही वजह है कि बदले की राजनीति के तहत मेरे खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। सुखपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी और इस दौरान पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला किया।

सुखपाल सिंह खैरा के घर पर जलालाबाद पुलिस सुबह-सुबह पहुंच गई, इसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने भी सुखपाल सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
Recommended Video
सुखपाल सिंह से ईडी ने 2015 में भी पूछताछ की थी। उनपर आरोप था कि उन्होंने ड्रग मामले के दोषियों और फर्जी रैकेटरों की मदद की थी। सुखपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर आप सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि हर किसी को पता है कि वह नशे के कारोबार में लिप्त हैं। कानून अपना काम करेगा। पहले की सरकारों में उन्हें संरक्षण प्राप्त था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी पर हुए खर्च को लेकर भी सुखपाल सिंह ने सवाल खड़ा किया था। उन्होंने पूछा कि आखिर कैसे राघव चड्ढा इतना खर्च कर सकते हैं। वह 7 स्टार होटल में घूम रहे हैं, धूमधाम से शादी कर रहे हैं। यहां एक रात का खर्च 10 लाख रुपए होता है।












Click it and Unblock the Notifications