'केजरीवाल झूठे हैं, वो अमीरों पर टैक्स लगाते हैं और उसे...' दिल्ली सीएम पर फिर बरसे सिद्धू

अमृतसर, 06 दिसंबर: पंजाब में अब आने वाले विधानसभा की सरगर्मियां अब तेज होने लगी है। एक तरफ जहां पंजाब में वादों की झड़ी लगाकर आम आदमी पार्टी ने माहौल बना दिया है तो दूसरी तरफ इससे सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस सहित अकाली दल की नींद उड़ी पड़ी है। ऐसे में अब कांग्रेस ने आम आदमी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल को झूठा तक बता दिया।

Navjot Singh Sidhu On arvind kejriwal,

अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर निशान साधते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल झूठे हैं, वह अमीर लोगों पर टैक्स लगाते हैं और उस पैसे से झुग्गी-झोपड़ियों में मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। कब तक आप (केजरीवाल) लोगों को यह 'लॉलीपॉप' देता रहेगा? पंजाब में यह नहीं चलेगा।

वहीं इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली में केजरीवाल के घर के बाहर धरना भी दिया था। उन्होंने रविवार को केजरीवाल के घर के बाहर गेस्ट टीचरों के साथ धरना दिया था। आपको बता दें कि धरना देने वाले शिक्षक केजरीवाल सरकार से अपनी नौकरी परमानेंट करने की मांग कर रहे हैं।

धरने में शामिल होकर सिद्धू ने केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों भी लिया। कांग्रेस नेता ने निशाना साधते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल पहले दिल्ली के गेस्ट टीचरों को परमानेंट करें, फिर उसके बाद पंजाब में बड़े-बड़े वादा करें। इसी के साथ सिद्धू ने पंजाब चुनाव में किए जा रहे दावों को झूठा करार भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+