'अहंकारी मत बनिए, मतदाताओं का...' पंजाब के नवनिर्वाचित CM भगवंत मान ने AAP विधायकों से ऐसा क्यों कहा?
'अहंकारी मत बनिए, मतदाताओं का...' पंजाब के नवनिर्वाचित CM भगवंत मान ने AAP विधायकों से ऐसा क्यों कहा?
मोहाली , 12 मार्च: आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब चुनावों में जीत के एक दिन बाद पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार (11 मार्च) आप के विधायकों को संदेश दिया। मोहाली में आप विधायक दल की बैठक के दौरान बोलते हुए, भगवंत मान ने आप विधायकों से कहा कि आप लोग अंहकारी और अभिमानी मत बनिए, मतदाताओं का सम्मान कीजिए। इसके साथ ही उन लोगों के लिए भी काम कीजिए, जिन्होंने आपको या आपकी पार्टी के लिए वोट नहीं किया।
Recommended Video

भगवंत मान बोले- आप पंजाबियों के विधायक हैं...
भगवंत मान ने कहा, "मैं आप सभी से अभिमानी न होने की अपील करता हूं। उन लोगों के लिए भी काम करें जिन्होंने आपको वोट नहीं दिया है। आप पंजाबियों के विधायक हैं। उन्होंने सरकार चुनी है।'' नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायकों को चंडीगढ़ में नहीं रहने और उन क्षेत्रों में काम करने का भी निर्देश दिया जहां से वे चुने गए हैं।
उन्होंने कहा, 'हमें उन सभी जगहों के लिए काम करना है जहां हम वोट मांगने गए थे। सभी विधायकों को उन क्षेत्रों में काम करना चाहिए जहां से वे चुने गए हैं, सिर्फ चंडीगढ़ में रहने की योजना ना बनाए।'

'अब शपथ ग्रहण 'महलों' में नहीं गांवों में होगा...'
पंजाब चुनाव में आप के शानदार प्रदर्शन के बाद भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे थे। भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को नए पंजाब कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भी आमंत्रित किया है।
भगवंत मान ने कहा, ''मैंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। अब शपथ ग्रहण 'महलों' में नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के गांवों में होगा। हम 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के गांव में उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में शपथ लेंगे।''

पंजाब में 92 सीट जीतकर आप ने रचा इतिहास
भगवंत मान के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा भी शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में शामिल हुए। आप नेताओं ने पंजाब में अपनी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की, जहां उन्होंने राज्य सरकार बनाने के लिए आवश्यक 117 में से 92 सीटें जीतीं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल 13 मार्च को 'गुरु की नगरी' अमृतसर जाएंगे। भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications