VIDEO: नतीजों से पहले गांवों की ओर निकले पंजाब सीएम चन्नी, निकाला बकरी का दूध

चंडीगढ़, 08 मार्च: पंजाब के मुख्यमंत्री चुनाव नतीजों से ठीक पहले आज अपने चुनाव क्षेत्र भदौड में पहुंचे और लोगों से मिले। इस दौरान चरणजीत चन्नी ने लोगों से मुलाकात की और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। भदौड में एक गांव में उन्होंने बकरी का दूध भी निकाला। जिसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर साझा किया। जिसे कई लोगों ने पसंद भी किया है।

 election results

चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को अपने चुनाव क्षेत्र भदौड में पहुंचे थे। यहीं बल्लो गांव में बकरी लेकर जाते चरवाहे को देखकर वो रुक गए और अपनी बोतल में थोड़ा दूध निकाला। चन्नी ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें वो बकरी का दूध अपनी बोतल में निकाल रहे हैं।

पंजाब में कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी ने दो सीटों भदौड और चमकौर साहिब से चुनाव लड़ा है। चन्नी ने बरनाला में कार्यक्रमों में कहा कि वो भदौड़ से चुनाव जीते तो इस सीट को नहीं छोड़ेंगे। चन्नी ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलकर चुनाव में सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। हालांकि चुनाव नतीजों को लेकर उन्होंने कोई कमेंट ना करते हुए कहा कि 10 मार्च को चुनाव नतीजे आ रहे हैं तो दो दिन में सब सामने आ ही जाएगा।

चन्नी ने इस दौरान यूक्रेन में फंसे पंजाब के लोगों को वापस लाने के सवाल पर कहा कि उनका पूरा ध्यान इस ओर है। इसको लेकर केंद्र से भी लगातार बात हो रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब के 997 छात्र यूक्रेन में थे। जिसमें से 442 अब तक वापस आ चुके हैं।

Recommended Video

    Punjab Exit Poll 2022 को Congress ने किया खारिज, क्या बोले Charanjit Singh Channi | वनइंडिया हिंदी

    2017 में बनी थी कांग्रेस की सरकार

    पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को वोट पड़े थे। 10 मार्च को मतगणना होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि राज्य में 2017 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था और सरकार बनाई थी। इस चुनाव में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भाजपा गठबंधन और अकाली दल गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+