Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाबः सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा ऐलान- छोटे किसानों का 25 हजार तक का कर्ज माफ

चंडीगढ़ 03 अक्टूबर: पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। पहले जहां पंजाब सीएम ने 29 सितंबर को राज्य के 53 लाख लोगों के बिजली बिल बकाया माफ करने की घोषणा की थी। वहीं अब रविवार को छोटे किसानों का कर्जा माफ करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घोषणा करते हुए बताया है कि अब छोटे किसानों का 25 हजार तक का कर्ज माफ किया जाएगा।

Recommended Video

    Punjab CM Charajnit Singh Channi का किसानों पर फोकस, माफ किया कर्ज | वनइंडिया हिंदी
    Charanjit Singh Channi

    मुख्यमंत्री पद पर बैठने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने किसान और बिजली-पानी के मुद्दे पर जनता से कई वादे किए थे, जिसके बाद अब वो धीरे-धीरे फैसले ले रहे है। इसी के तहत अब पंजाब के छोटे किसानों को सीएम ने बड़ी राहत दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए बताया कि अब छोटे किसानों का 25 हजार तक का कर्ज माफ किया जाएगा।

    किसानों के केस वापस लेने का आदेश

    वहीं इससे पहले शनिवार को सीएम ने रेलवे ट्रैक पर धरने को लेकर किसानों पर आरपीएफ की तरफ से दर्ज केस वापस लेने का भी आदेश दिया था। सीएम ने आरपीएफ चेयरमैन को चिट्ठी लिखकर जल्द से जल्द केस वापस लेने के लिए कहा था। बता दें कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ट्रेन रोकने पर किसानों पर ये मुकदमे दर्ज किए गए थे।

    53 लाख लोगों का बिजली बकाया माफ

    वहीं इससे पहले 29 सितंबर को सीएम चन्नी ने घोषणा की थी कि सरकार 53 लाख लोगों का बिजली बकाया भरेगी। सरकार के इस फैसला के मुताबिर 2 केवी वॉट तक के कंज्यूमर का बकाया सरकार की ओर से भरा जाएगा। फिर अब एक हफ्ते बाद कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला किया है।

    इधर, रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अनाज मंडी मोरिंडा, रूपनगर जिले में धान खरीद अभियान की शुरुआत की। बता दें कि 2 अक्टूबर शनिवार को धान खरीद में देरी को लेकर हरियाणा में किसानों ने कई जगह प्रदर्शन किए थे, जिसके बाद खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने ऐलान किया था कि खरीफ फसलों की खरीद 3 अक्टूबर से हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में भी शुरू होगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+