पंजाब: किसानों की मांग को लेकर CM मान ने PM मोदी लिखा पत्र, गृहमंत्री से भी किया ये अनुरोध
चंडीगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समिमि में पंजाब को उचित प्रतिनिधित्व की मांग करते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि, किसानों के हित में गठित की गई सरकारी समिति में पंजाब को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। यह पत्र मुख्यमंत्री ने पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि हरित क्रांति के लिए पंजाब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लिहाजा हमारे सूबे का ख्याल रखा जाए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समिती में पंजाब के उचित प्रतिनिधित्व के लिए केंद्र सरकार को लिखे पत्र में कहा कि एमएसपी की लड़ाई में पंजाब के किसानों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए समिति में पंजाब को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि हरित क्रांति में पंजाब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस भूमिका के लिए पंजाब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय पूल में अनाज के योगदान में भी पंजाब की भूमिका सर्वविदित है। मान ने कहा कि, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य में एमएसपी है...जिसने इस प्रणाली को अपनी स्थापना के बाद से सबसे सफलतापूर्वक लागू किया है, उसे समिति से बाहर रखा गया है।

बता दें कि, अब केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त आइएएस अफसर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जो एमएसपी कमेटी बनाई है, वही संजय अग्रवाल केंद्र सरकार में कृषि एवं परिवार कल्याण सचिव रह चुके हैं। संजय अग्रवाल के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी में देश के विभन्न राज्यों के कई विशेषज्ञों व वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री इस बात से खफा हैं कि, पंजाब जैसे प्रमुख कृषि प्रधान राज्य को इस समिति में प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications