पंजाब: कोरोना की स्थिति पर सीएम मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, हालातों पर चर्चा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कोरोना की स्थिति को लेकर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ सचिवालय में बैठक करेंगे।

Punjab COVID19 Situation: चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 ने दुनिया के और देशों के साथ भारत में भी दस्तक दे दी है, जिसके बाद एक बार फिर से लोगों के अंदर खौफ जमा हो गया है। भारत में भी इस खतरनाक वेरिएंट के 3 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में देश के और राज्यों के साथ पंजाब सरकार में भी अलर्ट मोड पर आ चुकी है। जिसके बाद फिर से राज्य में कोरोना सैंपलिंग की स्पीज तेज कर दी गई है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक बैठक भी बुलाई है।
जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना की स्थिति और समीक्षा के लिए गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने COVID19 स्थिति को लेकर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। यह बैठक चंडीगढ़ सचिवालय में होगी। जिसमें कोरोना को लेकर गंभीर चर्चा की जाएगी। बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट पर हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चीन में आतंक मचा रहा BF.7 ओमिक्रॉन का सबसे ताकतवर वेरिएंट है।
इधर, कोरोना के मद्देनजर केंद्र के साथ राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर आ चुकी है। पंजाब के अलावा, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, और तमिलनाडु ने भी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। बता दें कि चीन में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के चलते एक बार फिर से देश में कोरोना पाबंदियां लगाई जा सकती है। मास्क पहने और कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज पर फोकस किया जा रहा है। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी अपील की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications