OPINION: भगवंत मान का 2.43 लाख रोजगार पर फोकस, पंजाब में 38 हजार करोड़ के निवेश के लिए खुद संभाली जिम्मेदारी
पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत का पूरा फोकस युवाओं के लिए रोजगार पर है। इसके लिए पंजाब की कमान संभालने के तुरंत बाद सीएम मान ने इनवेस्ट पंजाब समिट का आयोजन किया, जिसमें देश-विदेश की 3000 कंपनियां ने हिस्सा लेकर पंजाब के प्रति अपनी रूचि दिखाई।
अब भगवंत मान की ओर से पंजाब में 38,175 करोड़ के निवेश को जमीन पर उतराने के लिए प्रयार किए जा रहे हैं, पंजाब में औद्योगिक निवेश को धरातल पर लाने के लिए खुद सीएम मान ने इसकी कमान संभाल ली है। यहां तक की उन्होंने उद्योगपतियों से सीधे संपर्क रखने और उनके सुझाव-समस्याएं को जानने के लिए व्हाट्सएप नंबर और एक ई-मेल एक्ट्रेस जारी किया है।

निवेश के लिए सीएम मान की तैयारी
हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लाइव होकर इंडस्ट्री को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने व्यापारियों से उनके सुझाव मांगे। सीएम राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सुझाव और कहा कि कमियों को कैसे पूरा किया जाए इसके लिए भी हमें आपकी जरूरत हैं।
पंजाब सरकार ने व्हट्सएप नंबर 81948-91948 और ईमेल आईडी [email protected] जारी की, जिस पर कोई भी अपने परेशानी या सुझाव दे सकता है।
व्यापारियों से सीधा संपर्क
पंजाब का रंगला पंजाब बनाने के लिए भगवंत मान जुटे हुए हैं। खेल के क्षेत्र में हो या फिर शिक्षा-स्वास्थ्य में हर तरफ नई-नई योजनाओं को लाकर सीएम पंजाब वासियों को राहत देने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में रोजगार के मद्देनजर 'इनवेस्ट पंजाब' मुहिम के जरिए उद्योगपतियों को पंजाब के प्रति उत्साहित किया है।
समिट के दौरान टाटा स्टील समेत कई बड़े उद्योगपतियों और पंजाब सरकार के बीच निवेश समझौतों पर एमओयू साइन हुए थे। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 38175 करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है, जिससे युवाओं के लिए राज्य में 2.43 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ऐसे में इस बड़े अवसर को भुनाने के लिए सीएम मान अब जुट गए हैं।
चलाई नई मुहिम, होगा फायदा
पंजाब में इनवेस्ट के प्रोसेस को जल्दी और इसमें रफ्तार लाने के उद्देश्य से सीएम मान अब खुद उद्योगपतियों से संपर्क करने में जुटे हैं। सीएम मान की इस मुहिम के चलते राज्य के मौजूदा उद्योगों को फिर जीवित करने, उन्हें मजबूती देने में आ रही परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ राज्य में निवेश संबंधी एमओयू लागू करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
पंजाब में निवेश को तैयार बड़ी-बड़ी कंपनियां
- टाटा स्टील (फॉर्च्यून 500) लुधियाना में सेकेंडरी स्टील सेक्टर में 2600 करोड़ रुपए के निवेश को तैयार
- सनातन पॉलीकॉट फतेहगढ़ साहिब में मानव निर्मित फाइबर क्षेत्र में 1600 करोड़ रुपये का निवेश
- नाभा पावर (एलएंडटी) पटियाला में पावर सेक्टर में 641 करोड़ रुपये का निवेश
- जापान कंपनी टोप्पन नवांशहर में पैकेजिंग क्षेत्र में 548 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है
- स्विट्जरलैंड की नेस्ले भी मोगा में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 423 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।
- वर्धमान स्पेशल स्टील्स (आईची स्टील, जापान) लुधियाना में हाइब्रिड स्टील सेक्टर में 342 करोड़ रुपये निवेश को तैयार
- फ्रायडेनबर्ग (वाइब्राकॉस्टिक्स, जर्मनी) रोपड़ में ऑटो और ऑटो उपकरण सेक्टर में 338 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।
- बेबो टेक्नोलॉजी मोहाली में आईटी सेक्टर में 300 करोड़ रुपये का निवेश को तैयार
- एचयूएल (यूके) पटियाला में 281 करोड़ रुपये का निवेश के लिए तैयार
- कारगिल इंडिया (यूएसए) फतेहगढ़ साहिब में पशु चारा उद्योग में 160 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है












Click it and Unblock the Notifications