Opinion: शिक्षा को लेकर भगवंत मान सरकार प्रतिबद्ध, शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, सैलरी में की कई गुना बढ़ोतरी
Bhagwant Man: पंजाब के स्कूलों की स्थिति को सुधारने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बच्चों को सही शिक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसका नतीजा है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।
सीएम भगवंत मान स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा शिक्षकों पर भी काफी जोर दे रहे हैं। शिक्षकों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से प्रयासरत हैं। शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश तक भेज रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक और खुशखबरी दी है। भगवंत मान ने प्रदेश के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज दी है।

सीएम मान ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अब 6137 एजुकेशन वालंटियर्स को 3500 रुपये वेतन की जगह 15 हजार रुपये मिलेंगे। सीएम मान ने इनकी सैलरी में कई गुना की बढ़ोतरी की है। इससे शिक्षकों में काफी खुशी है। वहीं जिन शिक्षकों अभी तक 6000 रुपये मिलते थे अब उनको 18000 रुपये की सैलरी दी जाएगी।
इसके साथ ही जिन्हें 10,250 मिलते थे अब उन्हें 22 हजार रुपये मिलेगा। 11000 वेतन लेने वालों को अब 23 हजार मिलेंगे। 5500 रुपये के वेतन को बढ़ाकर 15000 कर दिया है।
बता दें कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में ऐसे कई शिक्षक हैं जिन्हें अस्थायी या अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया गया है। वे इससे बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर सकते। वे उच्च शिक्षित हैं और वर्षों से विरोध कर रहे हैं। भगवंत मान ने इन शिक्षकों से वादा किया था। वादा पूरा करते हुए इनकी सैलरी में बढ़ोतरी की है।
शिक्षकों को राष्ट्र-निर्माता बताते हुए सीएम मान ने कहा कि यह कदम पंजाब कैबिनेट द्वारा संविदा शिक्षकों के 'नियमितीकरण' को मंजूरी देने के कुछ ही सप्ताह बाद आया है, जिससे राज्य में 12,700 संविदा शिक्षकों को लाभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications