Asian Games 2023: पदक विजेता पंजाब के खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों की देश वापसी के 10 दिन के भीतर नकद इनाम और अन्य लाभ देकर सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि चीन में हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को उनकी वापसी के बाद नकद प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Punjab CM

एग्जीक्यूटिव कोचों को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मान ने इसकी जानकारी दी। सीएम मान ने कि स्वर्ण पदक के लिए 1 करोड़ रुपए, रजत के लिए 75 लाख रुपए और कांस्य के लिए 50 लाख रुपए देते हैं। हांग्जो एशियाई खेलों में पंजाब के 33 खिलाड़ियों ने 19 पदक जीते हैं, जिनमें आठ स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य हैं।

कोचों के साथ बातचीत के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने "पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने की जहमत नहीं उठाई" लेकिन उनकी सरकार इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

मान ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पदक विजेताओं को देश में आगमन के तुरंत बाद नकद और अन्य प्रोत्साहन मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि एशियाई खेलों में भाग लेने वाले राज्य के 48 खिलाड़ियों में से 33 ने कुल 19 पदक जीते, उन्होंने कहा कि यह एशियाड के इतिहास में पंजाब की सबसे बड़ी पदक जीत है। एक खिलाड़ी के जीवन में उनकी भूमिका के लिए कोचों की सराहना करते हुए, मान ने कहा कि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मान ने एशियाई खेलों में उल्लेखनीय खेल कौशल के इस प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए प्रशिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+