Punjab Cabinet: पंजाब कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, 4 की छुट्टी तय, इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी
Punjab Cabinet Expected: पंजाब सरकार में सोमवार 23 सितंबर को बड़े फेरबदल होने की उम्मीद है। जी हां...भगवंत मान अपने चार मंत्रियों की छुट्टी कर सकते है। इनकी जगह सीएम मान पांच नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंप सकते है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, भगवंत मान कैबिनेट में जो पांच नए मंत्री शामिल होंगे, वो सोमवार 23 सितंबर की शाम 5 बजे राजभवन में शपथ लेंगे। इसके लिए राजभवन में समारोह का भी आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है।

जिन चार मंत्रियों को पंजाब कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है, उनमें मंत्री बलकौर सिंह, चेतन सिंह जौरामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान को हटाए जाने की संभावना है। इनकी जगह हरदीप सिंह मुंडियन, तरुणप्रीत एस सोंध और मोहिंदर भगत सहित पांच नए लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
कैबिनेट का विस्तार करने के पीछे ऐसा बताया जा रहा है कि बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीर हेयर बीते लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद सांसद बन चुके हैं। उनके इस्तीफे के बाद कई विभाग खाली पड़े थे। ऐसे में नए चेहरों को शामिल करना अनिवार्य हो गया था।
ऐसा बताया जा रहा है बीते दिनों आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंत्रिमंडल के नए विस्तार को लेकर पूरी रिपोर्ट पेश की थी।
इस रिपोर्ट के बाद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले पांच नए चेहरों को लेकर सीएम, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिए गए हैं। जिसके बाद इन नामों पर मुहर लगाई गई।












Click it and Unblock the Notifications