पंजाब: परिवार के सदस्यों के साथ 12 फरवरी को अयोध्या का दौरा करेंगे CM भगवंत मान, प्रभू राम के करेंगे दर्शन
Punjab News: राम मंदिर दर्शन को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम अपने परिवार के सदस्यों के साथ अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेंगे।
इस दौरान अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रभू श्री राम के दर्शन करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल यानी 12 फरवरी को अयोध्या के राम मंदिर का दौरा करेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ करेंगे अयोध्या का दौरा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) ने यह जानकारी दी है। आप ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल अपने परिवार के सदस्यों के साथ अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेंगे। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेंगे।
22 जनवरी को हुई भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा
बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया था। पीएम मोदी ने मंदिर का उद्घाटन किया था। 500 साल बाद प्रभू श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान हुए। समारोह में भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'इस महीने कर देंगे सभी उम्मीदवारों की घोषणा', लोकसभा चुनाव को लेकर बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications