Punjab: भगवंत मान सरकार ने सिंचाई व्यवस्था को किया दुरुस्त, हर खेत तक पहुंचेगा पानी

Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के हर खेत तक सिंचाई के लिए नहरी पानी पहुंचाने की प्रतिबद्धता को पूर्ण करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। सीएम भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने नहरी पानी को हर खेत तक पहुंचाने और पानी के सुचारू प्रवाह और वितरण के लिए खस्ता नहरों, रजबाहों और माइनरों को पुनर्जीवित करने के साथ बाकि जल प्रबंधन पहल कर नई ऊंचाइयों को पाया है।

जल संसाधन मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने खेतों तक पानी पहुंचाने की पहल के बारे में बताया कि विभाग के ठोस प्रयासों के चलते बीते वर्ष पहली बार लगभग 900 स्थानों पर पानी पहुंचाया गया, जिसमे से कुछ स्थान 35-40 वर्षों से सूखे थे।

mann

कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने बताया कि स्थायी जल प्रबंधन संबंधी सरकार के अपने मिशन को बढ़ाते हुए इस साल 114 स्थानों पर खालों को बहाल कर दिया है। इनमें से 13 क्षेत्रों को 40 सालों के बाद, दो क्षेत्रों को 35 वर्षों के बाद, पांच क्षेत्रों को 25 सालों के बाद और लगभग 50 स्थानों को 18 सालों के बाद पानी मिला है। यह इलाका जालंधर, एस.बी.एस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, एस.ए.एस नगर, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर, रोपड़, संगरूर और मलेरकोटला ज़िलों में हैं।

इसके अतिरिक्त खालों की बहाली के लिए बीते वर्ष के अभियान को जारी रखते हुए जल संसाधन विभाग को ओर से इस साल भी लगभग 1573 खालों को बहाल किया गया है।

यह भी पढ़ें Punjab: पशुपालन विभाग में हुई नई नियुक्तियां, मंत्री गुरमीत सिंह ने सौंपे नौकरी पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+