पंजाब में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक, पाबंदी का पालन न करने पर चालान होगा

संगरूर। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर पाबंदी लगाने की तैयारी कर ली है। नगर कौंसिल की ओर से बताया गया कि, 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लग जाएगी। उन्होंने कहा कि, शहर को साफ-सुथरा रखने के मकसद से नगर कौंसिल सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने जा रही है। जिसका मतलब यह है कि, कल से प्लास्टिक डिस्पोजल में खाना नहीं दे सकेंगे।

Punjab: ban on single use plastic from july 1

संगरूर नगर कौंसिल के ईओ के मुताबिक, होलसेलर, स्टॉकिस्ट व दुकानदारों को स्टॉक क्लियर करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अब 1 जुलाई से होटल, रेस्टोरेंट सहित खाने-पीने की रेहड़ियों पर प्लास्टिक डिस्पोजल में खाना नहीं परोसा जा सकेगा। हालांकि, मैन्युफैक्चर के पैकिंग युक्त पदार्थ पहले की तरह बिकते रहेंगे। इस बारे में आज नगर कौंसिल ने होलसेलर, स्टॉकिस्ट व दुकानदारों को स्टॉक क्लियर करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, शहर में नगर कौंसिल इसके लिए अभियान भी शुरू कर चुकी है। नियमों की उल्लंघना करने वालों के 1 जुलाई के बाद चालान भी काटे जाएंगे।

Punjab: ban on single use plastic from july 1

नगर कौंसिल के ईओ भरतवीर सिंह ने कहा कि, प्लास्टिक स्टिक वाली ईयरबर्ड, गुबारों के लिए प्लास्टिक डंडी, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी-आईसक्रीम स्टिक, सजावट के लिए थर्माकोल, प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चमच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, मिठाई के डिब्बे की पैकिंग की फिल्म, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट के पैकेट व 100 माइक्रोन से कम की प्लास्टिक बैन होगी। उन्होंने कहा कि, यह पाबंदी सरकार के आदेशों पर 1 जुलाई से जिलेभर में लागू की जा रही है।

ईओ बोले कि, लिफाफों का निर्माण बंद करवाने के लिए भी सरकार को सुझाव दिए गए हैं। बता दें कि शहर में हर रोज 30 टन कूड़ा एकत्रित होता है। इसमें से कौंसिल कर्मचारी हर रोज करीब डेढ़ टन प्लास्टिक अलग करते हैं। लोग घर के कचरे को पॉलिथीन में भरकर नालियों में फेंक देते हैं। इससे जल-निकासी ठप पड़ जाती है। प्लास्टिक के कचरे से निपटने के लिए केंद्र सरकार के रूल अडाॅप्ट किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सरकार ने कप प्लेट सहित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। इसके निर्माण, आयात, स्टॉकिंग, बिक्री, उपयोग आदि हर तरह की गतिविधि पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक बंद करने के लिए मुनादी भी करवाई जा रही है। एक जुलाई के बाद चालान कर कार्रवाई होगी। असल में प्लास्टिक की मैन्युफैक्चरिंग ही बंद होनी चाहिए। इसके लिए सरकार को सुझाव भी दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+