चुनाव आयोग ने बदली पंजाब में मतदान की तारीख, अब सभी सीटों पर 20 फरवरी को पड़ेंगे वोट

नई दिल्ली, 17 जनवरी: पंजाब चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब वहां की सभी विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी को मतदान होगा। बीजेपी, कांग्रेस समेत कई दल तारीखों के ऐलान के बाद से ही इसे बदलने की मांग कर रहे थे। सभी की सहमति पर चुनाव आयोग ने भी इसके संबंध में आदेश जारी कर दिया। हालांकि वोटों की गिनती तय तारीख यानी 10 मार्च को ही होगी।

ec

दरअसल सबसे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मतदान की तारीख को बदलने की मांग की थी। उन्होंने चुनाव आयोग को इसके लिए पत्र भी लिखा था। सीएम चन्नी के मुताबिक रविदास जयंती 16 फरवरी को है। जिस वजह से राज्य के दलित समुदाय के बहुत से लोग उससे पहले वाराणसी जाएंगे। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग वोट देने से वंचित रहेंगे, इसलिए तारीखों में बदलाव किया जाए। इसके बाद बीजेपी ने भी उनकी मांग का समर्थन किया।

Recommended Video

      Punjab Election Date Changed: EC ने पंजाब में बदली चुनाव की तारीख, जानें कब वोटिंग? | वनइंडिया हिंदी

      मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस पर बैठक की। साथ ही बीजेपी-कांग्रेस की मांगों को मानते हुए मतदान की तारीख 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी कर दी है। उस दिन सभी 117 सीटों पर मतदान होगा। आयोग के मुताबिक 25 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी, जबकि 1 फरवरी नामांकन की आखिरी तारीख है। वहीं 4 फरवरी को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद 20 फरवरी को वोटिंग होगी। फिर 10 मार्च को पांचों राज्यों के नतीजे एक साथ आएंगे।

      रैलियों और रोड शो पर रोक बरकरार
      वहीं जब चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था, तो उसने 15 जनवरी तक चुनावी रैलियों और रोड शो आदि पर प्रतिबंध लगा रखा था। इसे अब 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। आने वाले दिनों में महामारी को देखते हुए आयोग इस पर फैसला लेगा। हालांकि प्रत्याशी 5 लोगों के साथ डोर टू डोर कैंपेन कर सकते हैं। वहीं चुनाव आयोग ने सभी दलों को डिजिटिल प्रचार पर जोर देने को कहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+