पंजाब ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की, 2.58 करोड़ से अधिक लोगों ने मुफ्त इलाज का लाभ उठाया
Punjab News: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि एक साल के दौरान 2.58 करोड़ से अधिक लोगों ने आम आदमी क्लीनिकों (एएसी) में मुफ्त इलाज का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में 2.58 करोड़ से अधिक लोगों ने आम आदमी क्लीनिकों (एएसी) में मुफ्त इलाज का लाभ उठाया। इनमें से करीब 1.08 करोड़ लोग ऐसे हैं जो पहली बार आम आदमी क्लीनिकों में गए थे।

उन्होंने कहा कि सरकार के डेंगू विरोधी अभियान के तहत 'हर शुक्रवार डेंगू ते वार' कार्यक्रम के चलते साल 2023 की तुलना में इस साल डेंगू के मामलों में लगभग 55% की गिरावट आई है, जोकि एक बड़ी उपलब्धि है और इस बीमारी से होने वाली मौतों की संख्या में 70% की कमी आई है।
साथ ही उन्होंने फरिश्ते योजना को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, फरिश्ते योजना के तहत 223 सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications