पंजाब: आप सांसद सुशील कुमार रिंकू ने महिला आरक्षण बिल को बताया मोदी सरकार का 'चुनावी जुमला'
संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल मंगलवार को पेश किया गया और आज इस विधेयक पर लोकसभा में चर्चा हो रही है। कानून मंंत्री द्वारा संसद के विशेष सत्र में पेश किए गए इस बिल में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की बात की गई है।
लोकसभा और राज्य सभा दोनों सदनों में ये बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद ही ये कानून बन पाएगा। चुनाव से पहले मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए इस बिल पर आप आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पश्चिम जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार ने कहा 'हम महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं हैं लेकिन कुछ कानूनी प्रक्रियाएं हैं जिनमें समय लगेगा और इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही इसे लागू किया जा सकेगा। इस विधेयक के पास होने के बाद जनगणना होगी जिसके आधार पर आरक्षित सीटों को आवंटन तय किया जाएगा। इसके अलावा एक परसीमन बैठक होगी, कुल मिलाकर ये बड़ी लंबी प्रक्रिया है। इसलिए ये अभी लागू नहीं हो सकेगा।'
इसके साथ ही सुशील कुमार ने कहा 'इससे पहले भी कई सरकारों ने महिला वोटरों को लुभाने के लिए ऐसा किया और इसे सदन में पारित किए बिना छोड़ दिया था। इसलिए मेरा मानना है कि ये महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं के लिए सिर्फ और सिर्फ चुनावी जुमला है इससे अभी किसी को फायदा होने वाला नहींं है।'
वहीं आम आदमी पार्टी के दिल्ली सांसद संजय सिंह ने कहा 'ये निश्चित रूप से ये महिला आरक्षण विधेयक नहीं है, यह 'महिला बेवकूफ बनाओ' विधेयक है। उन्होंने कहा हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से उनके द्वारा किए गए कोई भी वादे पूरे नहीं हुए हैं।'
#WATCH | Delhi: "We are not against the bill but there are some legal procedures which will take time as it would only be implemented after those procedures...There would be a census as per which the allotments of seats will be decided and a delimitation meeting so it's a very… pic.twitter.com/TiUXupJufq
— ANI (@ANI) September 20, 2023












Click it and Unblock the Notifications