सुखबीर सिंह बादल पर बरसे पंजाब के वित्त मंत्री, बोले- उन्होंने आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिरोमणी अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पंजाब बचाओ यात्रा के नाम पर इन लोगों ने परिवार बचाओ यात्रा निकाली और इस दौरान आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई।

हरपाल चीमा ने कहा पंजाब के अंदर जितनी भी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं, उन्हें कानून तोड़ने की आदत रही है। 16 मार्च 2024 में देश के भीतर आदर्श आचार संहिता लग चुकी है। इसके बाद सभी राजनीतिक दल और सरकार के लिए एक गाइडलाइन जारी की जाती है।

harpal cheema

ऐसे समय पंजाब की सियासी पार्टी जिसने प्रदेश में 10 साल शासन किया, वो आज कानून तोड़ रहे हैं। उन्हें यह पहे से आदत है। यह पार्टी परिवार बचाओ यात्रा निकाल रही है। शिरोमणि अकाली दल पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रही है, असल में यह परिवार बचाओ यात्रा है। पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा निकाली, लेकिन जब यह यात्रा निकाली गई, उस वक्त आदर्श आचार संहिता लागू थी, ऐसे में इसका उल्लंघन किया गया।

इस यात्रा में छोटे बच्चों का इस्तेमाल अपने निजी हित के लिए किया गया। बच्चों को माइक पकड़ाकर कहा गया कि आप हमारे लिए वोट अपील करो। सुखबीर सिंह बादल ने इस दौरान बच्चों से अकाली दल जिंदाबाद का नारा लगवाया। बच्चों से कहा गया कि शिरोमणी अकाली दल के लिए वोट की अपील कीजिए। देश का कानून कहता है कि कोई भी बच्चा जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है, उससे आप चुनाव प्रचार नहीं करा सकते।

इसको लेकर कई जजमेंट, गाइडलाइन हैं, जिसे चुनाव आयोग जारी करता रहता है। लेकिन शिरोमणी अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल ने कानून का उल्लंघन किया। इन लोगों के कानून तोड़ने की आदत है, इनकी आदत ऐसी है कि कानून को हमेशा तोड़ना है। 6 अप्रैल को इन बच्चों से प्रचार कराकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+