Punjab: संगरूर में 181 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, कैबिनेट मंत्री बलजीत ने बढ़ाया हौसला

पंजाब के संगरूर में आयोजित जिला स्तरीय सहायत उपकरण वितरण समारोह में डॉ. बलजीत कौर ने दिव्यांगजनों को हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर इरादे मजबूत हों और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी लगन से मेहनत की जाए तो दुनिया की कोई भी ताकत किसी को भी सफल होने ने रोक नहीं सकती। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारे बीच कई ऐसे उदाहरण ने हैं, जिनमें ये देखा गया कि दुव्यांगजनों के कई मौके पर कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विश्वस्तर की प्रतियोगितयों में भी दिव्यांगजों ने लोहा मनवाया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर सतौज (संगरूर) में आयोजित जिला स्तरीय सहायक उपकरण वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी दिव्यांग लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दिव्यांगजनों को कभी भी अपने मन में अपनी दिव्यांगता को लेकर हीन भावना नहीं रखनी चाहिए।

Punjab 181 disabled people got assistive

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांगजन की हर सुविधा को यकीनी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग और अलिमको के सहयोग से लगाए जाने वाले ऐसे सहायक उपकरण वितरण समारोह एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने दिव्यांगजन लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने मन में यह प्रण करना है कि जिंदगी में आत्म- निर्भर होना है। हमें किसी भी परिस्थिति में दया के पात्र नहीं बनना है और मबूत इरादों को साथ ये साबित करना है कि हम किसी से कम नहीं हैं।

समागम को संबोधन करते हुये विधायक संगरूर नरिन्दर कौर भराज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जनता को सभी आवश्यक सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सहित अन्य शख़्सियतों की तरफ से 181 दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत करीब 41.09 लाख रुपए की लागत के सहायक उपकरण वितरित किए गए जिनमें मोटराईड ट्राईसाइकल, व्हील चेयर, ट्राईसाइकल, सी. पी. चेयर, कानों की मशीनें, बनावटी अंग, रोलेटर, कैलीपर, स्मार्ट फोन आदि भी शामिल हैं।

कार्यक्रम में विधायक लहरा बरिन्दर गोयल, चेयरमैन पनसीड महिन्दर सिंह सिद्धू, चेयरमैन स्माल स्केल दलवीर सिंह ढिल्लों, वित्त मंत्री के ओ. एस. डी. तपिन्दर सिंह सोही, चेयरमैन इम्परूवमैंट ट्रस्ट संगरूर प्रीतम सिंह पीतू, शेना अग्रवाल डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा विभाग, चरनजीत सिंह मान एडीशनल डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा विभाग, सीनियर नेता सतीन्द्र सिंह चट्ठा समेत की आप के वरिष्ट कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+