PSEB Result 2022: ये हैं वो बच्चे जो बने इस बार पंजाब टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 600 में से 600 मार्क्स
बरनाला। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने इस वर्ष की 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। जिसमें बरनाला स्थित गांव गुमटी के मनप्रीत सिंह ने 600 में से 600 अंक लाकर प्रदेशभर में पहला स्थान पाया है। वहीं, एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल की हिमानी सूबे में सेकेंड आई है। इन दोनों बच्चों के बारे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए आठवीं के रिजल्ट में टॉप करने वाले मनप्रीत वो विद्यार्थी हैं, जिनके पिता की 8 साल पहले मौत हो गई थी। ऐसे में उन्हें और उनके भाई को मां ने ही पाला-पोषा। मनप्रीत के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन पढ़ाई में प्रतिभा के धनी हैं। मनप्रीत का बड़ा भाई 12वीं कर चुका है। अब मनप्रीत का कहना है कि, उसका सपना आईएएस बनना है। मनप्रीत के बारे में बात करते हुए जिला शिक्षा आॅफिसर सर्वजीत सिंह तूर, सरकारी मिडल स्कूल गुमटी के हेड मास्टर दर्शन सिंह ने बताया कि मनप्रीत के 600 में से 600 अंक आए हैं। डीसी हरीश नैयर ने कहा कि वह मनप्रीत सिंह को उसके घर में जाकर सम्मानित करेंगे ताकि, उसकी हौसला अफजाई कर सकें। इसके साथ ही बच्चे की आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए वह प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखेंगे।'
मनप्रीत सिंह की मां किरणजीत कौर बोलीं कि, "मेरे पति जगमोहन सिंह मजदूर थे। हमारे पास 1 एकड़ जमीन है। पति जब बरनाला में मजदूरी करने जाते थे तो 2014 में घर लौटते वक्त एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। अब मैं खुद ही घर में 8-8 घंटे तक सिलाई मशीन चलाकर गुजारा कर रही हूं।"

99.33% मार्क्स लाई हिमानी सेठी, पंजाब में नं-2
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 8वीं कक्षा की परीक्षा में ऊना रोड स्थित एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल की बच्ची हिमानी सेठी पुत्री पंकज सेठी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। विगत मार्च के महीने में हुई परीक्षा में हिमानी ने 600 में से 596 लेकर 99.33% अंक प्राप्त किए हैं। हिमानी के पिता पंकज ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि, हिमानी ने पहले टर्म में भी स्कूल में पहला स्थान पाया था और अबकी बार भी कमाल कर दिया। हिमानी की मां शिक्षा विभाग से ही संबंधित हैं।
हिमानी के स्कूल के प्रधान जीवन जैन ने कहा कि, हमारे यहां बच्चों को पढ़ाने का थीम मॉडर्न एजुकेशन विद मॉरल वैल्यूज है। इससे पहले भी हमारे स्कूल के बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications