PSEB 12th Results 2023: कौन हैं पंजाब बोर्ड 12वीं की टॉपर सुजान कौर, मिले फुल मार्क्स
PSEB 12th Results 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 24 मई को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित थे, जिसका लिंक अब वेबसाइट pseb.ac.in पर एक्टिव है।

PSEB 12th Results 2023 Toppers : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) के 12वीं के रिजल्ट का लिंक आज (25 मई) pseb.ac.in पर एक्टिव हो गया है। पंडाब बोर्ड के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट 92.47 प्रतिशत हुआ है। मानसा की रहने वाली सुजान कौर (Sujan Kaur) ने पंजाब 12वीं में टॉपर किया है। इस साल फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड टॉपर लड़कियां ही हैं।
मानसा की रहने वाली सुजान कौर ने पंजाब बोर्ड 12वीं की टॉपर हैं। सुजान कौर मानसा के सार्दुलगढ़ स्थित दशमेश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। सुजान कौर को 100 प्रतिशत यानी फुल मार्क्स मिले हैं। सुजान कौर को 500 में से 500 नंबर मिले हैं। सुजान कौर ने पूरे पंजाब में 100% रिजल्ट के साथ टॉप किया है। सुजान ह्यूमैनिटी स्ट्रीम की छात्रा हैं।
Sujan Kaur: कौन हैं पंजाब बोर्ड 12वीं की टॉपर सुजान कौर?
सुजान कौर मानसा जिले के मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखती हैं। सुजान के पिता निर्मल सिंह भारतीय सेना में थे। फिलहाल वो सेवानिवृत्त हैं। अब वह चंडीगढ़ में पुलिस की नौकरी में सेवारत हैं। सुजान की मां सरबजीत कौर एक हाउस वाइफ हैं। सुजान तीन बहनें हैं, जिसमें वह सबसे बड़ी हैं।
सुजान कौर सिविल अधिकारी बनना चाहती हैं। सुजान कौर पढ़ाई के साथ-साथ किक बॉक्सिंग, ताइक्वांडो कराटे, मार्शल आर्ट में भी माहिर हैं। वो प्रदेश स्तर पर रजत पदक जीत चुकी हैं।
जानिए पंजाब बोर्ड की 2nd और 3rd टॉपर के बारे में?
एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बठिंडा की श्रेया सिंगला ने 99.60 प्रतिशत के साथ पंजाब बोर्ड 12वीं में दूसरा स्थान हासिल किया है। श्रेया सिंगला 500 में से 498 अंक हासिल कर सेकेंड टॉपर बनी हैं। श्रेया सिंगला भी ह्यूमैनिटी स्ट्रीम की छात्रा हैं।
तीसरी टॉपर नवप्रीत कौर ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की छात्रा हैं। नवप्रीत कौर 500 में से 497 अंक के साथ 99.40% रिजल्ट लाई हैं। नवप्रीत कौर लुधियाना की रहने वाली हैं और बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर कॉलोनी की छात्रा हैं।

PSEB 12th; पंजाब 12वीं बोर्ड में लड़कियों ने फिर मारी बाजी
PSEB परीक्षा के लिए कुल 2,96,709 छात्र उपस्थित हुए थे जिसमें से 2,74,378 ने पास किया है। पिछले साल की तरह लड़कियों ने लड़कों की तुलना में फिर से अच्छा रिजल्ट किया है।
लड़िकयों का पासिंग प्रतिशत 95.14 प्रतिशत है। वहीं लड़कों ने 90.25 प्रतिशत प्राप्त किया है। जिला गुरदासपुर राज्य में सबसे अधिक 96.91 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला है, जबकि बरनाला का सबसे कम 80.47 प्रतिशत रहा है।
PSEB 12th Result 2023: स्ट्रीम वाइज कैसा रहा रिजल्ट
स्ट्रीम वाइज बात करें तो कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों का पासिंग प्रतिशत 98.30% है। वहीं साइंस स्ट्रीम के 98.68 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 90.62 फीसदी छात्र पासआउट हुए। वोकेशनल स्ट्रीम के छात्रों का पास प्रतिशत 84.66% है।












Click it and Unblock the Notifications