पंजाब: बठिंडा में फिर दीवारों पर लिखा गया ‘खालिस्तान जिंदाबाद..', इसी महीने यह दूसरी घटना

punjab latest news in hindi: पंजाब में एक फिर खालिस्तान समर्थक स्लोगन दीवारों पर लिख दिए गए। पता चलने पर बठिंडा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। थर्मल पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरजोत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, खालिस्तान समर्थक स्लोगन बठिंडा में रेलवे लाइन के पास फ्लाईओवर के नीचे एक दीवार पर ​लिखे गए हैं। इस मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

khalistan-zindabad

एसएचओ हरजोत सिंह ने कहा कि, पंजाब में इससे पहले भी खालिस्तान समर्थक स्लोगन लिखे जा चुके हैं। 2 अक्टूबर को भी बठिंडा में खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे लिखे पाए गए थे। आतंकी संगठन के सरगना गुरपतवंत पन्नू के इसके लिए एक वीडियो क्लीप भी जारी किया था। खबरों के अनुसार, भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस ने देश विरोधी स्लोगन लिखने की जिम्मेदारी ली थी। आपत्तिजनक नारे बठिंडा के मॉडल टाउन के फेज 4 और 5 से सटी एक पानी की टंकी पर और जोगानंद रोड पर संभागीय वन कार्यालय के बाहर एक दीवार पर लिखे गए थे।

khalistan-zindabad

बहरहाल, बठिंडा में गुरु नानक देव थर्मल प्लांट के साथ लगी दीवारों पर ये नारे लिखे गए हैं। कुछ समय पहले फरीदकोट और पंजाब के दूसरी जगहों पर भी इसी तरह के नारे दीवारों पर लिखे गए थे। पीएपी कैंपस (पंजाब आर्म्ड पुलिस) के वीआईपी गेट से 20 मीटर दूर दीवार पर 30 जून को खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए थे। उस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अमृतसर के पास से गिरफ्तार किया। उस आरोपी की पहचान नागकलां, मजीठा रोड, अमृतसर के राम उर्फ सोनू पुत्र मनजीत सिंह (हाल निवासी बाबा दीप सिंह कॉलोनी, मजीठा रोड, ताज पैलेस वाली गली, नंगली भठा, अमृतसर) के रूप में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+