पंजाब: 'पीएम मोदी ने सभी भ्रष्टाचारी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक नेशनल न्यूज चैनल से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने एजेंडा और काम के बारे में खुलकर बात की।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पीएम मोदी के बारे में एक बात बिल्कुल सच है। उन्होंने कहा था कि वे पूरे देश में किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने ऐसा ही किया, उन्होंने सभी भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी बीजेपी में शामिल कर लिया। उन्होंने देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारियों को बीजेपी में शामिल किया है।

कई बड़े नेताओं को उन्होंने अपनी पार्टी में मिला लिया है। अजीत पवार, छगन भुजवल, हिमंत बिस्वा सरमा, सुवेंदु अधिकारी समेत कई नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले थे, लेकिन बीजेपी में आते ही सब खत्म हो गए।
बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, अब चार चरणों के मतदान बाकी है। पंजाब में आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए हमारे साथ ऐसा व्यवहार क्यों'? बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications