पंजाब: 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए हमारे साथ ऐसा व्यवहार क्यों'? बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक नेशनल न्यूज चैनल से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने एजेंडा और काम के बारे में खुलकर बात की।
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर सीएम भगवंत मान ने कहा कि जेल मैनुअल के मुताबिक जेल अधीक्षक अपने सेल में अच्छे व्यवहार वाले कैदियों से आमने-सामने मिल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नेता पहले भी ऐसे मिलते रहे हैं। लेकिन हमारी बारी है, बीच में शीशा और एक जाल है। हम इंटरकॉम के जरिए बात कर रहे हैं। जैसे किसी खतरनाक अपराधी से बात कर रहे हों।
उन्होंने कहा कि एक सीटिंग सीएम को दूसरे सीटिंग सीएम से बात करने के लिए ये तरीके अपनाए जा रहे हैं। सोनिया गांधी पी चिदंबरम से फेस टू फेस बात करती थी। चौटाला और बादल के साथ भी यही रूल था, लेकिन हमें शीशे में बंद करके मिलने दे रहे हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, अब चार चरणों के मतदान बाकी है। पंजाब में आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'पुतिन बन जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications