पंजाब: 'देश में फैल रही तानाशाही पर जनता ने लगा दी रोक', बोले सीएम भगवंत मान
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी शनिवार को महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।
सीएम मान ने कहा कि देश में फैल रही तानाशाही पर जनता ने रोक लगा दी है। पहले तीन राउंड के चुनाव ने साबित कर दिया है कि बीजेपी वाले 400 पार भी नहीं करेंगे तो उनकी नैया भी पार नहीं होगी। 25 मई, बीजेपी चली गई।

सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में 8 साल और पंजाब में 2 साल के आधार पर वोट मांग रही है।
दिल्ली में पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस ने आज एक विशाल रैली का रूप ले लिया। दिल्ली के इन क्रांतिकारी लोगों को दिल से धन्यवाद जो बड़ी संख्या में आए और विपरीत परिस्थितियों में चट्टान की तरह खड़े रहे।
अगर देश में लोकतंत्र और संविधान ही नहीं है तो हम पार्टियां बनाकर क्या करेंगे। आज देश को इस तानाशाह से बचाने की जरूरत है। आइए मिलकर ये लड़ाई लड़ें और इस तानाशाह को देश से जाने दें।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम मान ने सुरजीत पातर के निधन पर जताया शोक, बोले- आप हमेशा मेरे दिलों में रहेंगे












Click it and Unblock the Notifications