स्वाइन फ्लू से पंजाब में हुई पहली मौत, कोरोनावायरस की चपेट में आए लोगों ने भी दम तोड़ा

अमृतसर। पंजाब में स्वाइन-फ्लू और कोरोनावायरस का प्रकोप फैल रहा है। यहां बीते रोज स्वाइन फ्लू से पंजाब के महानगर लुधियाना में एक मरीज की जान चली गई। इसी तरह 2 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। डीएमसी की ओर से बताया गया कि, सूबे में स्वाइन फ्लू से इस साल बुधवार को पहली मौत हुई है।

Outbreak of swine-flu and coronavirus In Punjab, patients lost lives

डॉक्टरों के मुताबिक, विगत 17 जून को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिलने वाले एडवोकेट व भाजपा के लीगल सेल के को-कन्वीनर संदीप कपूर (44) डीएमसी में भर्ती कराया गया था। वह बच नहीं पाए और उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार कोरोनावायरस से भी सूबे में दो मरीजों की मौत हुई है। वहीं, स्वाइन फ्लू के किसी मरीज की इस साल ये पहली मौत है। इस बारे में एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. रमनप्रीत कौर ने बताया कि पंजाब में इस समय स्वाइन फ्लू के चार मरीज हैं, जिनमें से लुधियाना के 3 मरीज हैं। तीसरा मरीज मंगलवार को ही मिला है।

Outbreak of swine-flu and coronavirus In Punjab, patients lost lives

वहीं, लुधियाना जिले में कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। मृतक पुरुष (62) लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके से संबंधित है। सूबे में कोविड से दूसरी मौत अमृतसर में हुई है। वहीं सूबे में कोरोना के नए 134 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में यह बढ़कर 1.22 फीसदी हो गई है। मंगलवार को सूबे में 105 मरीज मिले थे।

Outbreak of swine-flu and coronavirus In Punjab, patients lost lives

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+