Delhi Election 2025: दिल्ली में अपनी हार होती देख विरोधी बौखलाहट में हैं, भगवंत मान का बीजेपी पर हमला

Bhagwant Mann on Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi), पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अवध ओझा सोमवार को भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फर्जी मतदाओं का मुद्दा उठाया और बीजेपी के खिलाफ शिकायत की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में चुनाव आयुक्त के साथ मुलाकात करके विपक्षी दल द्वारा सांसदों के घरों में बनाई जा रही फर्जी वोटों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ।

Bhagwant Mann

इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "सम्मानित शिक्षाविद अवध कुमार ओझा जी, हमारे पटपड़गंज से उम्मीदवार हैं, उन्होंने समय रहते फॉर्म 8 भरा, लेकिन चुनाव आयोग ने पहले 7 जनवरी को आखिरी तारीख बताया और फिर षड्यंत्र कर इसे बदलकर 6 जनवरी कर दिया। यह कानून और इलेक्शन कमीशन की गाइडलाइंस के खिलाफ है।"

वहीं, आप नेता अवध ओझा ने सोमवार को कहा कि, चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि मुझे मंगलवार तक आईडी कार्ड मिल जाएगा और इसके बाद मैं 15 जनवरी तक नामांकन दाखिल कर सकता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+