OPINION: मान सरकार का राशन डिपो होल्डर्स को नया तोहफा, PDS सिस्टम होगा मजबूत
पंजाब में प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार के वित्त विभाग ने राज्य के हजारों डिपो होल्डरों को बड़ा ऐलान किया है। डिपो होल्डर्स के लिए कमीशन 50 रुपए से बढ़ाकर 90 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। सरकार के इस कदम को पीडीएस सिस्टम की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
पंजाब में पीडीएस स्कीम के तहत 40.19 लाख राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलता है। राज्य में राशन का आवंटन समय पर होता रहे इसके लिए रीढ़ हड्डी माने जाने वाली डिपो होल्डर्स के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया। इस हफ्ते शुक्रवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार डिपो धारकों और राज्य की अर्थव्यवस्था में शामिल सभी हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क के मुताबिक, मौजूदा राशि जारी होने से डिपो धारकों को मार्जिन मनी का बकाया भुगतान पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डिपो धारकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत डिपो धारकों को दिए जाने वाले कमिशन का बकाया 45 करोड़ रुपए की मार्जिन मनी अगले हफ्ते तक सीधे उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।
मंत्री ने बताया कि पिछले एक साल के अंदर ही एनएफएसए के तहत किए गए वितरण के बाद एफपीएस डीलरों को मार्जिन मनी के 61.45 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications