'कोई नहीं जानता वहां क्या हो रहा है, नफरत की राजनीति देश को बर्बाद कर देगी', मणिपुर पर बोले भगवंत मान

Bhagwant Mann on Manipur: मणिपुर मुद्दों पर सदन में गतिरोध जारी है। विपक्ष लगातार सदन में मणिपुर मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से दोनों सदनों में हंगामा चल रहा है। विपक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री सदन में आकर मणिपुर मुद्दों पर जवाब दें।

इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नफरत की राजनीति देश को बर्बाद कर देगी। मणिपुर में यही हो रहा है। मणिपुर के राज्यपाल क्या कर रहे हैं? कोई नहीं जानता कि वहां क्या हो रहा है। राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए, वहां लगाया जाए।

नफरत की राजनीति देश को बर्बाद कर देगी: भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि सिर्फ एक वीडियो सामने आया है, लेकिन क्या हो रहा है किसी को नहीं पता है। राज्य में इंटरनेट बैन है। जब ये सब हो रहा था, तब पीएम मोदी अपने जापान, यूएई और अमेरिका दौरे पर थे। आप सांसद संजय सिंह के निलंबन पर भगवंत मान ने कहा कि वे चुने हुए राज्यसभा सदस्य हैं। अगर हमें बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा तभी हम अपनी सीट से उठेंगे। संजय सिंह ने भी यही किया, तो उन्हें पूरे सत्र से सस्पेंड कर दिया।

यह भी पढ़ें- पंजाब: कारगिल विजय दिवस पर भगवंत मान का बड़ा ऐलान, शहीद के परिवार की पेंशन राशि में किया इजाफा

Recommended Video

    'कोई नहीं जानता वहां क्या हो रहा है, नफरत की राजनीति देश को बर्बाद कर देगी',मणिपुर पर बोले भगवंत मान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+