इंटरनेट कनेक्टिवटी में सुधार से पंजाब की 4 पायदान की छलांग, राष्ट्रीय सूची में आ गया इतने नंबर पर
चंडीगढ़। भारत सरकार के प्रमुख नीतिगत 'थिंक टैंक' माने जाने वाले नीति आयोग ने इंटरनेट कनेक्टिवटी से जुड़ी एक ताजा रिपोर्ट जारी की है। इसे इनोवेशन इंडेक्स-2021 के शीर्षक से जारी किया गया है। इसके अनुसार, इंटरनेट कनेक्टिवटी में सुधार करते हुए पंजाब ने 4 पायदान की छलांग लगाते हुए 6वां नंबर हासिल कर लिया है। पहले यह राष्ट्रीय सूची में 10वें नंबर पर था।

इनोवेशन इंडेक्स-2021 की रिपोर्ट में केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ पहले नंबर पर रहा। वहीं, बड़े राज्यों में पंजाब 4 रैंक के सुधार के साथ 10वें से 6वें स्थान पर पहुंचा है। खास बात यह है किद्व राज्यों की सूची में लगातार तीसरी बार कर्नाटक पहले पायदान पर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंडेक्स से राज्य स्तर पर इनोवेशन प्रदर्शन का मूल्यांकन होता है। अक्टूबर 2019 में पहला और जनवरी 2021 में दूसरा इंडिया इनोवेशन इंडेक्स जारी हुआ था। पहला व दूसरा इंडेक्स तैयार करने के लिए 7 क्षेत्रों के 36 संकेतकों, जबकि इस बार 66 संकेतकों का इस्तेमाल हुआ है, जो ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स के फ्रेमवर्क पर आधारित हैं। तीसरा इनोवेशन इंडेक्स नीति आयोग ने कल जारी किया।













Click it and Unblock the Notifications