Amritpal Singh सेल्फी क्लिक कराते दिखा, पापलप्रीत के साथ वायरल हुई Latest Photo

Amritpal Singh पंजाब पुलिस के वांटेड लिस्ट में सबसे ऊपर है। कई दिनों से पुलिसवालों को छका रहे अमृतपाल की नई तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमृतपाल ने सहयोगी पापलप्रीत के साथ हाईवे किनारे सेल्फी क्लिक कराई है।

Amritpal Singh

Amritpal Singh खालिस्तान से सहानुभूति के आरोप में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर हैं। पंजाब से फरार हुए अमृतपाल के कई साथियों को दबोचा जा चुका है, लेकिन अमृतपाल अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमतपाल पंजाब से भागने के बाद नेपाल में है। भारतीय दूतावास की तरफ से अमृतपाल के बारे में सूचना शेयर की गई है। ताजा घटनाक्रम में अमृतपाल की सेल्फी का है।

Amritpal Latest Photo में कहां दिखा?

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह पंजाब में अजनाला हिंसा के मामले के बाद सुर्खियों में आया। ब्रिटेन से लौटे अमृतपाल की कई तस्वीरें सामने आई चुकी हैं। विदेश से इंडिया लौटने के बाद अमृतपाल की क्लीन शेव फोटो सामने आई थी। अब Amritpal Latest Photo में सहयोगी पापलप्रीत के साथ एनर्जी ड्रिंक की केन पकड़े बैठा दिख रहा है। हालांकि, इस तस्वीर की लोकेशन के बारे में कई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नई तस्वीर आते ही एजेंसियां पहले से भी अधिक मुस्तैद हो गई हैं।

अमृतपाल की सेल्फी हाईवे किनारे क्लिक हुई

अमृतपाल की लेटेस्ट फोटो ट्वीट कर सोशल मीडिया यूजर कोमल कपूर ने अपने हैंडल (@Komalkapoor25) पर लिखा, वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख की सेल्फी वायरल हो रही है। लिखा गया कि सेल्फी किसी हाईवे के किनारे क्लिक की गई है, जिसमें पार्टनर पापलप्रीत भी देखा जा सकता है। इस तस्वीर पर नेटिजन्स कमेंट्स भी कर रहे हैं। जस्सी नाम के यूजर ने सवाल किया कि आपको फोटो कैसे मिली। उसने तमाम उथल-पुथल को नॉनसेंस ड्रामा करार दिया।

अमृतपाल पर NSA लगा

बता दें कि अमृतपाल की तलाशी के दौरान पुलिस 140 से अधिक लोगों को हिरासत में ले चुकी है। कई लोगों को अरेस्ट करने के बाद गुवाहाटी जेल भी भेजा गया है। अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई में कोई अड़चन न आए इस उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) जैसे सख्त विकल्पों का इस्तेमाल किया गया है। इस कानून के कारण किसी भी राज्य में अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई में किसी औपचारिक परमिशन जैसी जरूरतें नहीं होतीं। हालांकि, अमृतपाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+