पंजाब में बन रहा नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM चन्नी करेंगे शुभारंभ, घरेलू उड़ानों को पहले मिलेगी मंजूरी
लुधियाना। पंजाब के हलवारा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार हो रहा है। सरकार का कहना है कि, यह 2022 तक तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ सीएम चरणजीत सिंह चन्नी करेंगे। उधर, हाल ही में टर्मिनल डिजाइन की फाइल को एयरपोर्ट अथॉरिटी आॅफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है। अधिकारियों के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी की तरफ से एयरपोर्ट के अंदर के कार्य पर लगभग 42 करोड़ रुपए खर्च करने का एस्टीमेट तैयार हुआ है। राज्य सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट की चारदीवारी और अप्रोच रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

15 नवंबर से शुरू हो जाएगा टर्मिनल का काम
पहले फेज में कार्गो टर्मिनल का निर्माण कार्य भी 15 नवंबर से शुरू हो जाएगा। सरकार के एक नॉटिफिकेशन में बताया गया कि, जो एयरपोर्ट बन रहा है, वहां मंडी बोर्ड की ओर से रायकोट मेन रोड से गांव एहतियाना जीजीएस मार्ग तक 5.10 किलोमीटर सड़क बनाने पर 8.33 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसी प्रकार, पीडब्ल्यूडी के एयरपोर्ट की 2346 मीटर की चारदीवारी का निर्माण पर 2.96 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। अब यह एयरपोर्ट अगले साल तक तैयार हो जाएगा। बताया जा रहा है कि, पहले यहां पर घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी।
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी
दिवाली और छठपूजा के पर्व को देखते हुए रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है। इस बारे में 29 अक्टूबर से ट्रेन संख्या-06128 चलाने का ऐलान किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि, पठानकोट कैंट से बिहार के लिए कल से ट्रेन चलेगी। वहीं, कटिहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन जालंधर के रास्ते कटिहार (बिहार) जाएगी। इससे पहले जम्मूतवी से शाम 4:50 बजे रवाना हाेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे कटिहार पहुंचेगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि, इन दिनों त्यौहारों की वजह से टिकट कंफर्म को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि, फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलने पर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ऐसी ट्रेन पंजाब में पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, साहनेवाल, सरहिंद, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, पानियाहबा, रकसौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय व खगड़िया आदि स्टेशनों पर रुकती जाएगी। उसमें सभी डिब्बे रिजर्वेशन वाले होंगे।












Click it and Unblock the Notifications