सिद्धू ने की राहुल गांधी की जमकर तारीफ, कहा- पंजाब में उन्होंने रच दिया इतिहास

चंडीगढ़, 20 सितंबर: पंजाब में कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को राजभवन में सीएम पद की शपथ ली। चन्नी के सीएम बनने के बाद पंजाब को उनके रूप में प्रदेश का पहला दलित मुख्यमंत्री मिल गया। चरणजीत सिंह चन्नी की ताजपोशी के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को उम्मीद दी हैं।

Navjot Singh Sidhu

पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पंजाब में पहला दलित सिख सीएम बनाकर इतिहास रच दिया है। आज एक अद्भुत व्यक्ति ने पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने जनहित के मामलों पर काम करना भी शुरू कर दिया है। अब बिजली बिल माफी समेत सभी मुद्दों का समाधान होगा।

सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी ने न केवल एक मुख्यमंत्री नियुक्त किया है, बल्कि लोगों को आशा दी है और संविधान का सम्मान किया है। यहां तक ​​कि नए मुख्यमंत्री ने भी लोगों से किए गए वादों पर काम करना भी शुरू कर दिया है। वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू ने राजभवन में पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी थी।

शपथ के बाद काम में जुटे चन्नी

इधर, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ के बाद मीडिया से बात की, जहां उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ है। हम केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना का निवेदन करते हैं। यह आम आदमी की सरकार है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में बहुत अच्छा काम किया है। कांग्रेस ने आम आदमी को मुख्यमंत्री बनाया है। मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं। हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करेंगे।

Recommended Video

    Charanjit Singh Channi: चरणजीत सिंह चन्नी के CM बनने पर क्या बोले Randeep Surjewala | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+