पंजाब: CM चन्नी के खिलाफ फिर सिद्धू ने खोला मोर्चा, सस्ती बिजली को बताया 'लॉलीपॉप'

नई दिल्ली, 01 नवंबर: जब तक कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री थे, नवजोत सिंह सिद्धू का उनसे विवाद जारी रहा। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने कैप्टन को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी की ताजपोशी की। उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस की आंतरिक कलह खत्म हो जाएगी, लेकिन पार्टी में गुटबाजी और बढ़ गई है। अब सिद्धू ने नए सीएम चन्नी पर ही हमला शुरू कर दिया।

Navjot Singh Sidhu

सिद्धू ने चंडीगढ़ में अरोड़ा हिंदू समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि चन्नी विधानसभा चुनाव से पहले झूठ बोल रहे और वो हर जगह झूठे वादे कर रहे हैं। इसके अलावा वो पिछले दो महीनों से जनता को लॉलीपॉप दे रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि पिछले पांच वर्षों में यहां पर अत्यधिक अस्थिरता रही। अब पिछले दो महीनों से मुफ्त उपहार बांटे जा रहे हैं, लेकिन आप (जनता) उनसे पूछें कि ये कहां से मिलेगा। क्या हम पंजाब में सिर्फ झूठ बोलकर और 500 वादे करके सरकार बनाना चाहते हैं।

विपक्ष को मिल गया मुद्दा
वहीं शिरोमणि अकाली दल ने तुरंत ये मुद्दा पकड़ लिया। पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत ने कहा कि मैं नवजोत सिंह सिद्धू को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने जनता को बेवकूफ बनाने के लिए अपनी ही सरकार के झूठे वादों का पर्दाफाश किया। सिद्धू ये भी कहते हैं कि नई सरकार बनने से पहले कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। ऐसे में अब कांग्रेस की सच्चाई जनता के सामने है।

बिजली के वादे से हैं नाराज?
सिद्धू के बयान से कुछ देर पहले सीएम चन्नी ने बिजली बिल को लेकर एक बड़ी घोषणा की थी। पंजाब सरकार ने सोमवार को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 3 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की। इससे राजकोष पर प्रति वर्ष 3,316 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। हालांकि इससे 68 लाख लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक सिद्धू इसी घोषणा से नाराज लग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+