पंजाब: सिद्धू के बधाई वाले बोर्डों में CM अमरिंदर की फोटो नहीं, ताजपोशी आज, क्या दोनों मिलेंगे गले?

मलोट। पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस में अंतर्कलह चल रही है। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने यहां नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान बनवा दिया है, जिससे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं उनके समर्थकों का खेमा खफा है। आज नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष के तौर पर ताजपोशी होनी है। मगर, सिद्धू समर्थकों की ओर से लगाए गए बधाई बोर्ड या होर्डिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री की ही फोटो नहीं है। मसलन, मलोट शहर में कई स्थानों पर जो बैनर लगे देखे गए हैं...उनमें हलका विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी और सीएम अमरिंदर की तस्वीरें गायब हैं।

Navjot Singh Sidhu is to be crowned as the new President of Punjab Congress, but No photos of CM Amarinder singh in Sidhus congratulatory boards

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu ने Congress State President की संभाली कमान | Amrinder Singh | वनइंडिया हिंदी

    सिद्धू के समर्थन वालों खेमे के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मलोट व लंबी में टंगे होर्डिंग में जहां प्रताप सिंह बाजवा, नवजोत सिंह सिद्धू व सुखजिंदर सिंह रंधावा की तस्वीरें बड़ी दिखाई गई हैं..वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तस्वीरें गायब हैं, जिससे यह लगता है जहां कांग्रेसियों में स्थानीय हलका विधायक अजायब सिंह भट्टी से नाराजगी है, वहीं अमरिंदर सिंह के भी खिलाफ हैं। ऐसे होर्डिंग लगे देखकर लोगों में चर्चा हो रही हैं कि, क्या सिद्धू और सीएम अमरिंदर के बीच की खाई भर पाएगी। क्या आज सिद्धू की ताजपोशी कार्यक्रम के लिए मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी आमंत्रित किया गया है? क्या अमरिंदर सिंह उस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। और अमरिंदर वहां पहुंचे तो क्या वे सिद्धू के गले लग सकते हैं? क्या सिद्धू भी उनसे माफी मांगेंगे?

    Navjot Singh Sidhu is to be crowned as the new President of Punjab Congress, but No photos of CM Amarinder singh in Sidhus congratulatory boards

    बता दिया जाए कि पिछले दिनों सीएम अमरिंदर सिंह ने साफ कहा था कि जब तक नवजोत सिंह सिद्धू सार्वजनिक तौर पर माफीं नहीं मांगते, वे उनसे मुलाकात नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि, असल में अमरिंदर, नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से उनके खिलाफ दिए गए बयानों से खफा हैं। उधर, सामने आ रहा है कि अब कांग्रेस के कई विधायक खुलकर अमरिंदर पर ही सवाल उठाने लगे हैं। पार्टी के विधायक परगट सिंह ने अमरिंदर की ओर से सिद्धू के माफी मांगने के बाद ही मुलाकात करने की शर्त को नामंजूर कर दिया। परगट सिंह ने पूछा है कि सिद्धू को माफी क्यों मांगनी चाहिए? माफी तो जनता से सीएम अमरिंदर को मांगनी चाहिए।

    Navjot Singh Sidhu is to be crowned as the new President of Punjab Congress, but No photos of CM Amarinder singh in Sidhus congratulatory boards

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+