Navjot Singh Sidhu:'मैंने तो ईश्वर से मौत मांग ली...' पति की रिहाई से पहले नवजोत कौर ने क्यों कहा ऐसा?
हाल ही में नवजौत कौर ने बताया था कि वो सेकंड स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं. उनकी सर्जरी हुई है और वो सफल भी रही है।

Navjot kaur Siddhu: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थकों और उनके घरवालों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि रोडरेज मामले में सजा काट रहे सिद्धू 1 अप्रैल को जेल से बाहर आएंगे। कानूनी तौर पर उनकी रिहाई 18 मई को होने वाली थी लेकिन उनके अच्छे व्यवहार के चलते उन्हें 48 दिन पहले रिहा किया जा रहा है। उनके जेल से बाहर आने की जानकारी उनके Twitter अकाउंट पर दी गई है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'आप सभी को सूचित किया जाता है कि सरदार नवजोत सिंह सिद्धू को कल (01 अप्रैल) पटियाला जेल से रिहा किया जाएगा।'
पत्नी नवजोत कौर का भावुक Tweet
सिद्धू के इस ट्वीट से पहले उनकी डॉ पत्नी नवजोत कौर ने एक भावुक ट्वीट किया था, जो कि सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना हुआ है। दरअसल नवजोत कौर के स्टेज 2 का ब्रेस्ट कैंसर हो गया है।
ईश्वर से मौत मांगी है, रब की कृपा का इंतजार
उन्होंने लिखा कि' हर दिन आपकी रिहाई का इंतजार करना बहुत ज्यादा खलता है। आप तो उस अपराध की सजा काट रहे हैं, जो कि आपने किया ही नहीं, आपको इंसाफ ना मिलते देख दिल बहुत दुखता है, सच में बहुत ताकत होती है लेकिन मुश्किल ये है कि सच को ही हर बार परीक्षा से गुजरना पड़ता है, यही कलयुग है। माफ कीजिएगा अब इंतजार बहुत मुश्किल हो गया, उनका पंजाब के प्रति प्रेम हमेशा सबसे बढ़कर रहा है इसलिए मैंने उन्हें सबक सिखाने के लिए (प्रेमभरा गुस्सा) के लिए ईश्वर से मौत मांगी है, अब भगवान की कृपा का इंतजार है।'
किसी को दोष नहीं दिया जा सकता है
गौरतलब है कि नवजौत ने सोशल मीडिया पर अपने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि 'जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता है। ये सब केवल रब की मर्जी है लेकिन अब दर्द असहनीय हो चुका है।' मालूम हो कि सिद्धू को 34 साल पुराने एक केस में एक साल की सजा हुई थी।
सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी
आपको बता दें कि सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि जेल से बाहर आते ही सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस के आलाकमान की ओर से मिल सकती है क्योंकि करीब चार महीने पहले प्रियंका गांधी ने एक पत्र भी उन्हें लिखा था। हालांकि ये बात स्पष्ट नहीं थी कि पत्र में क्या है लेकिन कांग्रेस इस वक्त खुद काफी बुरे दौर से गुजर रही है।
सिद्धू नए अवतार में नजर आएंगे
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद पार्टी पर बहुत ज्यादा प्रेशर है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जेल से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू नए अवतार में नजर आएंगे, अब य कयास कितने सही साबित होते हैं, ये तो चंद दिनों में पता चल जाएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सिद्दू के जेल से बाहर आने की खबर सुनते ही उनके समर्थकों में गहरा उत्साह देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications