Sidhi पेशाब कांड को लेकर एमपी का कोल समाज एकजुट, 10 हजार लोगों की भीड़ करेगी न्यायिक जांच की मांग
Jabalpur News:मध्य प्रदेश में सीधी पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने के बावजूद भी यह मुद्दा गर्म बना हुआ हैं। अब कोल समाज ने हुंकार भरना शुरू कर दिया हैं। गुरूवार को सीधी में समाज के प्रदेश भर से दस हजार सदस्यों जुटने का बड़ा फैसला लिया हैं।
जबलपुर में इस सिलसिले में समाज के एक संगठन के शीर्ष पदाधिकारी मीडिया के सामने आए। उन्होंने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि दशमत के साथ हुई घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सरकार ने भले ही आरोपी के खिलाफ के कार्रवाई कर दी लेकिन अब समाज इस पुरे मामले की न्यायिक जांच चाहता हैं।

इसके लिए प्रदेश भर के 53 जिलों से सदस्य सीधी पहुंचे हैं। गुरूवार को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा। इसके अलावा पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए न्यायिक जांच की मांग की जाएगी। प्रदेश भर जिस तरह इस मामले को लेकर सियासत हो रही हैं, उस पर भी समाज के पदाधिकारी आशा गोंटिया ने एतराज जताया हैं। कोल समाज के नेत्री आशा गोटियां का कहना है कि दसमत कोल अशिक्षित है, और उस पर प्रशासनिक और राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है, जिसके कारण वह व्यक्ति घबराहट में है और कई तरह के बयान दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications