Santokh Singh: राहुल गांधी बोले- कांग्रेस का मजबूत स्तम्भ थे संतोख सिंह, स्थगित की गई भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी ने जलंधर सांसद के निधन के बाद पंजाब में एक दिन के लिए भारत जोड़ो यात्रा यात्रा स्थगित कर दी। इसके अलावा राहुल गांधी ने संतोख सिंह कांग्रेस चौधरी को कांग्रेस परिवार का मजबूत स्तंभ बताया।

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया। संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के लिए रोक दी है। इसके साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्टीट किया।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में दिवंगज सांसद संतोश सिंह चौधरी की अपने साथ की कई फोटो शेयर कर भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।
राहुल गांधी ने हिंदी में ट्टीट करते हुए लिखा
संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
Recommended Video
Bharat Jodo Yatra के दौरान Jalandhar से Congress सांसद Santokh Singh का निधन | वनइंडिया हिंदी
बता दें राहुल गांधी के प्रतिनिधित्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पिछले दिनों पंजाब में पहुंची। जिसके बाद अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद राहुल गांधी ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से पदयात्रा शुरू की। जिसमें राहुल गांधी के साथ पंजाब के दिग्गल कांग्रेसी नेताओं के साथ संतोख सिंह चौधरी भी शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका शनिवार को निधन हो गया।













Click it and Unblock the Notifications